बर्तन की दुकान कैसे खोलें / bartan ki dukaan Kaise kholen

बर्तन की दुकान कैसे खोलें / bartan ki dukaan Kaise kholen

बर्तन की दुकान [a pottery shop]

अमीर व्यक्ति हो या गरीब व्यक्ति हर किसी के घर में बर्तनों का प्रयोग तो किया ही जाता है| आप गांव में रहते हो या शहर में या फिर कस्बे में हर जगह पर बर्तनों का प्रयोग या फिर हर घर में बर्तनों का प्रयोग हर दिन किया जाता है जिस कारण से आज इसका मार्केट काफी ज्यादा बढ़ चुका है| बहुत से लोगों ने इसका व्यापार शुरू करके लाखों रुपए कमाए हैं और आज भी कमा पा रहे हैं इसके अलावा यह एक ऐसा बिजनेस है| (बर्तन की दुकान कैसे खोलें)

जिसमें रिक्स भी काफी कम होता है तथा यह हर जगह पर अच्छा चलता है| यदि आप इसका व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज की यह पोस्ट आपके लिए है| इस पोस्ट में हम आपको जानकारी देंगे कि आप बर्तन की दुकान कैसे शुरू कर सकते हैं, कितनी लागत लगेगी, कहां पर दुकान लेनी चाहिए और दुकान कोकैसे बढ़ा सकते हैं, आदि प्रकार की सभी जानकारी देंगे इसलिए हमारी इस पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़ें|

बर्तन की दुकान के लिए लोकेशन [Location for utensil shop]

यदि आप बर्तन की दुकान को खोलने के लिए एक अच्छी लोकेशन को देख रहे हैं तो याद रहे कि आप ऐसी जगह का चयन करें जहां पर कई सारे लोगों का आना-जाना लगा हो| इसके लिए आप किसी बाजार या मुख्य सड़क या फिर आवासीय क्षेत्र का चयन कर सकते हैं| ध्यान रहे कि आप जहां पर अपनी दुकान खोल रहे हैं| वहां पर अधिक बर्तनों की संख्या ना होतथा वहां परकिंग की जगह भी उपस्थित हो| आपको बर्तनों के लिए एक सही दुकान का चयन करना है जहां पर आपके सभी बर्तन अच्छे से आ सके|

यह भी पढ़ें: एचडीएफसी बैंक से लोन लेने के पांच फायदे जानकर हो जाओगे हैरान

बर्तन की दुकान में इन्वेस्टमेंट [investment in utensil shop]

बर्तन की दुकान में लगने वाला इन्वेस्टमेंट निश्चित नहीं होता है| यह दुकान का स्थान, दुकान का आकार, आपके द्वारा बेचे जाने वाले बर्तनों का प्रकार, आपके द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएं, आदि पर निर्भर करता है| परंतु अनुमानित लागत दी है जिसे पढ़कर आप समझ सकते हैं कि इसमें कुल कितनी लागत लग सकती है/-

यहाँ एक अनुमानित लागत है:

  • दुकान का किराया और जमा: ₹5,000 से ₹50,000 प्रति माह
  • दुकान का नवीनीकरण: ₹10,000 से ₹50,000
  • बर्तनों का स्टॉक: ₹50,000 से ₹5,00,000
  • फर्नीचर और उपकरण: ₹10,000 से ₹50,000
  • विज्ञापन और मार्केटिंग: ₹5,000 से ₹20,000 प्रति माह
  • अन्य खर्च: ₹5,000 से ₹10,000 प्रति माह

लगने वाला कुल इन्वेस्टमेंट: ₹1,00,000 से ₹10,00,000

यह भी पढ़ें: नारियल का होलसेल बिजनेस कैसे शुरू करें

बर्तन की दुकान के लिए बर्तनों की वैरायटी [Variety of utensils for utensil shop]

हर व्यक्ति को अलग-अलग प्रकार के बर्तन पसंद आते हैं तथा हर व्यक्ति रखना पसंद भी करता है इसलिए अगर आप अपनी दुकान में कई वैरियटयों के बर्तन रखते हैं तो कस्टमर आपसे बर्तन खरीदना काफी अधिक पसंद करेगा| इसके लिएलोग रखना काफी अधिक पसंद करते हैं /-

  1. स्टील के बर्तन
  2. एल्युमिनियम के बर्तन
  3. फाइबर के बर्तन
  4. शीशे के बर्तन
  5. पीतल के बर्तन
  6. प्लास्टिक के बर्तन

यह भी पढ़ें: 2024 में फेसबुक से पैसे कमाने के नए तरीके

 बर्तन कहां से खरीदें [where to buy utensils]

आप अपनी दुकान शुरू करने के लिए बर्तन दो तरीकों से खरीद सकते हैं /-

1). ऑनलाइन खरीदे (buy online):

बर्तन खरीदने का सबसे पहला तरीका है ऑनलाइन तरीका जिसमें आप सीधे ऑनलाइन थोक विक्रेताओं से बात करके बर्तनों की खरीदारी कर सकते हैं| ऑनलाइन थोक विक्रेताओं से बात करने के लिए आप चाहे तो नीचे दी गई लोकप्रिय वेबसाइटों का प्रयोग कर सकते हैं /-

2). ऑफलाइन खरीदे (buy offline):

यदि आप ऑनलाइन तरीके का प्रयोग करके बर्तनों को नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप चाहे तो ऑफलाइन भी बर्तनों को खरीद सकते हैं| जिसमें आप किसी होलसेल मंडी पर जा सकते हैं| जहां पर आपको बहुत से होलसेलर मिल जाएंगे| भारत की कुछ प्रमुख हो होलसेल मार्केट जहां पर आपको बर्तन मिल जाएंगे वह निम्नलिखित हैं /-

  • दिल्ली: सदर बाजार, चावड़ी बाजार, खारी बावली, और गांधी नगर
  • मुंबई: कुर्ला, भांडुप, और दादर
  • कोलकाता: बर्माणटोला, बोराबाजार, और हावड़ा
  • अहमदाबाद: मणिनगर, नवरंगपुरा, और राणीपुर दरवाजा
  • कानपुर: नौबस्ता, बेकनगंज, और ग्वालियरपुरा

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री बिजनेस लोन कैसे लें

बर्तन की दुकान कैसे खोलें [How to open a pottery shop]

बर्तन की दुकान आप मुख्य रूप से दो तरीकों से शुरू कर सकते हैं जो की निम्नलिखित हैं /-

1). ऑनलाइन तरीका (online Method):

बर्तनों का बिजनेस शुरू करने का सबसे पहला तरीका है ऑनलाइन तरीका जिसमें आप अपने बर्तनों को ऑनलाइन लोगों को बेच सकते हैं| इसके लिए आप चाहे तो अपनी खुद की वेबसाइट बना सकते हैं या फिर किसी ई-कॉमर्स साइट का प्रयोग करके भी आप ऐसा कर सकते हैं| आप चाहे तो नीचे दी गई ई-कॉमर्स सीटों का प्रयोग करके भी बर्तनों को बेच सकते हैं /-

2). ऑफलाइन तरीका (offline method):

बर्तनों का बिजनेस शुरू करने का दूसरा तरीका ऑफलाइन तरीका है जिसमें आपको अपने बर्तनोंके लिए किसी दुकान का अरेंजमेंट करना होता है जिसके लिए आप किसी दुकान को किराए पर ले सकते हैं या फिर खरीद सकते हैं और इसके जरिए पैसे कमा सकते हैं|

यह भी पढ़ें: एचडीएफसी होम लोन कैसे ले

बर्तन की दुकान में मुनाफा [Profit in utensil shop]

बर्तन के बिजनेस में होने वाली कमाई भी कोई निश्चित नहीं होती है| आपकी दुकान के स्थान, दुकान के आकार, बेचे जाने वाले बर्तनों की संख्या, आदि जैसी कई चीजों पर निर्भर करती है| परंतु इस बिजनेस में बर्तनों की दुकान का औसत लाभ मार्जिन लगभग 20% से 30% के बीच में होता है| इसका अर्थ यह है कि यदि आप हर महीने ₹100000 की बिक्री भी करते हैंतो आपकोहर महीने वाला ₹20000 से 30000 रुपए के बीच में होगा

NOTE:- परंतु ध्यान रहे कि यह सिर्फ एक अनुमानित मुनाफा है यदि आप अपने व्यापार को अच्छे प्रकार से शुरू करते हैं और इसको अच्छी प्रकार से संचालित भी करते हैं तो आप इसके जरिए अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं|

यह भी पढ़ें: हेलमेट का बिजनेस कैसे शुरू करें?