गांव में बिजनेस करने का तरीका / gaanv mein bijanes karane ka tareeka
गांव में बिजनेस करने का तरीका:-भारत के गांव में रहने वाले लोग अक्सर यह सोचते हैं की, व्यापार सिर्फ और सिर्फ शहरों में ही क्या किया जा सकता है| गांव तो सिर्फ खेती-बाड़ी के लिए ही बना है| यह सोच कर अक्सर लोग गांव में अपने घर को छोड़कर शहर की ओर निकल देते हैं| उनमें से कुछ तो सफल हो जाते हैं, परंतु ज्यादातर लोग असफल होने की वजह से बेरोजगार हो जाते हैं| लोगों की यह मानसिकता बिल्कुल गलत है कि, बिजनेस सिर्फ शहर में ही किया जा सकता है| क्योंकि बिजनेस गांव में रहने वाला एक आम व्यक्ति भी शुरू कर सकता है|
अगर आप गांव के रहने वाले हैं तथा अपना एक बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह पोस्ट सिर्फ और सिर्फ आपके लिए ही है| क्योंकि आज हम इस पोस्ट में आपको इस बात की संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, कि किस प्रकार कोई व्यक्ति गांव में अपना खुद का एक बिजनेस स्टार्ट कर सकता है तथा लाखों रुपए हर महीने कमा सकता है|
गांव में बिजनेस स्टार्ट करने का तरीका:-
शहर की तरह गांव में भी कई प्रकार के बिजनेस स्टार्ट किए जा सकते हैं| जो कि कम पूंजी वाले तथा अधिक मुनाफा देने वाले होते हैं| गांव में स्टार्ट किए जाने वाले कुछ मुख्य प्रकार के बिजनेस निम्नलिखित है/-
(i)कोचिंग सेंटर खोल कर [coaching center]:-
शिक्षा के लिए क्या होगा और क्या शहर| अपने बच्चे को शिक्षा प्रदान करना चाहता है| फिर वह गांव में रहते हो या फिर शहर में | अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए हर व्यक्ति कोचिंग सेंटर अपने बच्चे को अवश्य भेजता है| यदि आपको किसी विषय में अच्छी जानकारी है, तो आप अपने गांव कोचिंग सेंटर खोल सकते हैं|
इस बिजनेस की सबसे बड़ी बात यह है कि, यह कम पूंजी में शुरू हो जाता है तथा अगर एक बार आपकी कोचिंग सेंटर चल जाए तो इसमें बहुत मुनाफा होता है| कोचिंग सेंटर की एक खासियत यह भी है कि, इसके टीचर को गांव में काफी इज्जत मिलती है| अगर आप टीचर बन जाते हैं तो हर व्यक्ति आपकी इज्जत करता है|
किसी बिजनेस को अच्छा चलाने के लिए, लोगों तक उसकी जानकारी पहुंचना आवश्यक होता है| उसी प्रकार अगर आप चाहते हैं कि, लोग आपकी कोचिंग सेंटर में अपने बच्चों को पढ़ाएं तो, आपको अपनी कोचिंग सेंटर का विज्ञापन करना होगा| इसके लिए आप अपने गांव क्षेत्र के आस-पास के गांव में अपनी कोचिंग सेंटर के पर्चे लगवा सकते हैं| जिससे लोगों को आपकी कोचिंग सेंटर के बारे में जानकारी मिले|
(ii)ज्वेलरी शॉप [jewelry shop]:-गांव में बिजनेस करने का तरीका
आपको इस बात की तो जानकारी होगी है कि, महिलाओं को ज्वेलरी पहनना कितना पसंद होता है| इसमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि महिलाएं गांव की रहने वाली है या फिर शहर की रहने वाली| महिलाएं अक्सर अपने लिए ज्वेलरी खरीदनी है| इसलिए यह बिजनेस भी गांव में चलने वाले सबसे अच्छे बिजनेस में से गिना जाता है|
ज्वेलरी शॉप खोलने के लिए आपको थोड़ा ज्यादा इन्वेस्टमेंट करना होगा| क्योंकि इस बिजनेस में सोना चांदी जैसी बहुमूल्य धातु का प्रयोग किया जाता है| अगर आपके पास इतना पैसा नहीं है कि आप असली सोने की ज्वेलरी की दुकान खोल सके तो आप चाहे तो आर्टिफिशियल ज्वेलरी की शॉप भी खोल सकते हैं |
(iii)ऑनलाइन काम करके [by working online]:-
चाहे कोई व्यक्ति गांव में रहे या फिर शहर में वह कहीं से भी ऑनलाइन काम करके रुपए कमा सकता है| बस शर्त यह है कि उस गांव में इंटरनेट कनेक्शन होना अनिवार्य है| ऑनलाइन काम करके आज के समय में हजारों नहीं बल्कि करोड़ों लोग लाखों रुपए छाप रहे हैं|
ऑनलाइन काम की बात करें तो इसमें आप ऑनलाइन काम कर सकते हैं जैसे यूट्यूब पर काम करके, ब्लॉगिंग करके, ऐप बनाकर, आदि जैसे कई सारे काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं| अगर आप इनकी नॉलेज लेना चाहते हैं तो, इसके लिए आपको कई सारे प्लेटफार्म मिल जाएंगे जो कि ब्लॉगिंग और कोडिंग के बारे में पूरी नॉलेज देते हैं|
कई सारे लोगों को यह लगता है कि ब्लॉगिंग और कोडिंग का कोर्स सिर्फ और सिर्फ रुपयों में ही मिलता है, पर यह गलत है| क्योंकि आज के समय में किसी भी प्रकार की नॉलेज को ऑनलाइन बिल्कुल फ्री में ग्रहण किया जा सकता है| बस उसके लिए आपको थोड़ी सी रिसर्च करने की आवश्यकता है|
(iv)बाइक ऑटो पार्ट्स का बिजनेस [bike auto parts business]:-
दोस्तों आज के समय में आप चाहे कहीं भी चले जाएं, हर घर में आपको 1 या उससे भी अधिक मोटरसाइकिल देखने को मिल जाएंगी तथा बाइक ऑटो पार्ट्स रिपेयरिंग शॉप भी जगहों जगहों पर मिल जाएगी| इसलिए मार्केट में ऑटो पार्ट्स कि काफी ज्यादा डिमांड बनी हुई है तथा जो भी ऑटो पार्ट्स की बिजनेस को स्टार्ट कर चुके हैं| वह कॉफी ज्यादा मुनाफा कमा रही है|
बाइक ऑटो पार्ट्स के समान को होलसेल में खरीदने के लिए आप दिल्ली की सदर बाजार मार्केट मैं जा सकते हैं| अगर आप इतनी दूर नहीं जाना चाहती तो ऐसे आपको कई सारे एप्लीकेशन मिल जाएंगे, जिनमें आप सीधे होलसेलर से माल को खरीद सकते हैं| इनमें से एक ”एप्लीकेशन इंडियामार्ट” भी है| जिसमें आज के समय में आपको हर चीज के होलसेलर मिल जाएंगे|
अगर आपको बाइक रिपेयरिंग का काम आता है, तो आप इसको भी स्टार्ट कर सकते हैं| इसमें भी बाइक ऑटो पार्ट्स के बिजनेस के समान ही काफी मुनाफा देखने को मिलता है| अगर आप बाइक रिपेयरिंग का काम शुरू करना चाहते हैं| पर आपको यह काम नहीं आता है तो, आप किसी लड़के को काम पर रख सकते हैं| जिससे बाइक ऑटो पार्ट्स रिपेयरिंग शॉप के बारे में जानकारी हो|
(v)फूलों की खेती का बिजनेस [floriculture business]:-गांव में बिजनेस करने का तरीका
अगर आप कहीं भी फंक्शन में जाते हैं तो, आप वहां पर लगे हुए ताजे मिलो को देखते हैं| जो कि एकदम असली तथा महक दार होते हैं| वह सब फूलों को गांव में फूलों की खेती करने वाले लोगों से खरीदते हैं| फूलों की खेती सिर्फ और सिर्फ गांव में ही ज्यादातर की जाती है|
क्योंकि गांव की मिट्टी ज्यादा उपजाऊ तथा अच्छी होती है| फूलों की डिमांड मार्केट में हमेशा बनी रहती है तथा कई बार डिमांड पूरी न होने की वजह से इनकी कीमत भी बढ़ जाती है| इस चीज का फायदा उठाकर आज के जमाने में हजारों लाखों लोगों ने फूलों की खेती का विनीत स्टार्ट किया है|
आज के समय में वह एक अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं| अगर आपको फूल की खेती करनी नहीं आती है तो, आप इसको ऑनलाइन भी सीख सकते हैं| जिसमें आपको फूल की खेती में पूरी जानकारी मिल जाएगी ऑनलाइन ही खरीद सकते हैं|
गांव में शुरू हो जाने वाली कुछ और बिजनेस:-गांव में बिजनेस करने का तरीका
दोस्तों ऊपर पांच हमने कुछ गांव में शुरू हो सकने वाले तथा अच्छे मुनाफा देने वाले देशों की जानकारी दी है| अगर आप इन पांचों में से कोई भी बिजनेस शुरू नहीं कर सकते तो, नीचे हमने आपको कुछ और बिजनेस की जानकारी दे रहे हैं| जिन्हें आप गांव में स्टार्ट करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं /-
- गांव में एलोवेरा की खेती का व्यवसाय
- दरजी का काम
- दवाई की दुकान [drug store]
- कपड़े की दुकान [clothing store]
- टेंट हाउस तथा डीजे सर्विस [Tent House and DJ Service]
- मधुमक्खी पालन तथा शहद उत्पादन [beekeeping and honey production]
- मुर्गी पालन का बिजनेस [poultry farming business]
- फूल पत्ती का बिजनेस [flower lamp business]
- मशरूम की खेती का बिजनेस [mushroom farming business]
- ईट बनाने का बिजनेस [brick making business]
गांव में बिजनेस करने के लिए लोन-गांव में बिजनेस करने का तरीका
अक्सर गांव में रहने वाले लोगों के पास इतना पैसा नहीं होता है कि, वह अपना खुद का एक बिजनेस स्टार्ट कर सके इसके लिए वह बिजनेस लोन लेने के बारे में सोचते हैं| इसलिए अब हम आपको लोन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं| जिनकी सहायता से आप बिजनेस लोन आसानी से प्राप्त पाएंगे|
आप बिजनेस लोन या तो अपने आसपास के किसी बैंक में जाकर ले सकते हैं या फिर, ऐसी बैंकों की कई सारी वेबसाइट हैं, जाकर आप किसी भी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं तथा तुरंत लोन प्राप्त कर सकते हैं| बिजनेस लोन प्राप्त करने के लिए को थोड़ी सी मेहनत करनी होगी| उसके बाद आसानी से आप बिजनेस लोन प्राप्त कर पाएंगे|
बिजनेस लोन के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
अगर कोई बैंक लोन देती है तो, उसकी कुछ शर्तें भी होती हैं| वह अपने कस्टमर के अंदर कुछ ऐसी एबिलिटी को दिखती है| जिससे कि वह उससे को सुनकर लोन दे देती है| बिजनेस लोन लेने के लिए कुछ खास चीजें निम्नलिखित हैं /-
- अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है| आप चाहे किसी भी बैंक में चले जाएं आपको आसानी से लोन मिल जाएगा|
- बिजनेस लोन लेने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष तथा ज्यादा से ज्यादा 65 वर्ष होनी चाहिए|
- बिजनेस लोन प्राप्त करने के लिए भारतीय नागरिक होना आवश्यक है|
- आपका लोन लेने से पहले 6 से 12 महीने का बैंक स्टेटमेंट भी जरूरी होता है|
लोन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
बिजनेस लोन लेने के लिए हमको कोई ना कोई डॉक्यूमेंट की तो आवश्यकता होती है| बिजनेस लोन लेने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट निम्नलिखित है /-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पते का सबूत
- पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
- सभी विवरण और दस्तावेजों के साथ लोन आवेदन पत्र
- राशन पत्रिका
- और भी अन्य कई दस्तावेज
यह भी पढ़ें:-
एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन कैसे लें?